2 महीने के Puppy को रात में खाना देना चाहिए या नहीं?

January 11, 2026

अगर आपका puppy अभी छोटा है और वह रात में रोने लगता है, तो सबसे पहला सवाल हमारे मन में यही आता है कि क्या उसे भूख लगी है, और क्या उसे रात में खाना देना चाहिए। सच यह है कि ज़्यादातर मामलों में 2 महीने के puppy को रोज़ रात में खाना देने की ज़रूरत नहीं होती, क्योंकि अगर दिन में सही तरीके से खिलाया जाए तो उसका पेट रात तक भरा रहता है। मगर क्या रात में खाना न देना सही होगा ? अब आसान भाषा में समझेंगे कि रात में खाना कब देना ठीक है, कब नहीं, और puppy के रोने पर क्या करना ठीक होगा।

Puppy को रात में खाना देना कब ज़रूरी है?

कुछ खास हालात ऐसे होते हैं, जब puppy को रात में थोड़ा सा खाना देना पड़ सकता है। जैसे, अगर puppy बहुत छोटा या कमजोर लग रहा हो, दिन में ठीक से खाना न खा पाया हो, या नया-नया घर में आया हो और अभी सही तरह से adjust नहीं कर पाया हो। ऐसे समय पर puppy रात में बेचैन हो सकता है, और तब उसकी ज़रूरत को समझकर थोड़ी मदद की जा सकती है। लेकिन यह रोज़ की आदत नहीं बनानी चाहिए, बल्कि सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही करना सही रहेगा।

कब रात में खाना देना ठीक है और कब नहीं?

नीचे दी गई table से आप आसानी से समझ सकते हैं कि किन स्थिति में puppy को रात में खाना देना ठीक होता है और कब ठीक नहीं होगा।

स्थितिरात में खाना देना
दिन में ठीक से खाना मिला हैज़रूरत नहीं है
Puppy healthy और active हैनहीं
Puppy बहुत कमजोर या कमज़ोर लग रहा हैतो कभी-कभी दे सकते हैं
नया-नया घर आया है (शुरुआती दिन)कुछ दिनों के लिए ही दें
हर रात रोने की आदत बन गई हैधीरे-धीरे खाना कम करें
डॉक्टर ने सलाह दी हैदेना चाहिए।

ध्यान रखें, यह table सिर्फ एक सामान्य समझ के लिए है। अगर puppy की हालत को लेकर ज़्यादा चिंता हो, तो किसी जानकार (veterinarians) से सलाह लेना बेहतर रहता है।

2 महीने के Puppy को रोज़ रात में खाना देना क्यों ठीक नहीं होता?

Puppy को रोज़ रात में खाना देने से उसका पेट ठीक से आराम नहीं कर पाता। रात में खाना देने पर उसे बार-बार potty के लिए उठना पड़ सकता है, जिससे उसकी नींद और खाने का समय (routine) दोनों बिगड़ जाते हैं। इसके अलावा, puppy को यह आदत भी लग सकती है कि रात में रोने पर उसे खाना मिल जाएगा, और फिर वह रोज़ ऐसा करने लगता है। इसलिए जब तक कोई खास ज़रूरत न हो, तो रोज़ रात में खाना देना सही नहीं होता है।

अगर आप भी रात में puppy को रोटी देने की सोचते हैं, लेकिन क्या puppy को रोटी देना सही है या नहीं, ये जानना ज़रूरी है।

Puppy को कब और कैसे खिलाना चाहिए, इस बारे में basic जानकारी American Kennel Club (AKC) भी देता है, जहाँ छोटे puppy के खाने और आराम की आदतों को आसान भाषा में समझाया गया है।

2 महीने के Puppy को दिन में कितनी बार खिलाना चाहिए?

2 महीने के puppy का पेट छोटा होता है, इसलिए उसे एक बार में ज़्यादा खाना नहीं दिया जाता। इस उम्र में puppy को दिन में थोड़ा-थोड़ा करके कई बार खिलाना बेहतर रहता है, ताकि उसका खाना आसानी से पच सके और उसे दिन भर energy मिलती रहे। जब puppy को दिन में सही मात्रा में और सही तरीके से खाना मिलता है, तो ज़्यादातर मामलों में उसे रात में भूख नहीं लगती। यही वजह है कि दिन की खाना (feeding) ठीक हो, तो रात में खाना देने की ज़रूरत अपने-आप कम हो जाती है।

अगर आपको दिन में puppy को कितनी बार खिलाना चाहिए ये detail में समझना है, तो इस guide को जरूर पढ़ें — Puppy Feeding Schedule: Puppy को कब और कितनी बार खिलाएँ?

Puppy अगर रात में भूख या बेचैनी से रोए तो क्या करें?

2 महीने का puppy अगर रात में बैचेन हो रहा हो तो क्या करें
रात में puppy को पहले शांत करना ज़्यादा ज़रूरी है, हर बार खाना देना नहीं।

अगर puppy रात में रोने लगे, तो सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि वह सच में भूखा है या सिर्फ बेचैन हो रहा है। कई बार थोड़ा सा पानी देना, उसे पास बैठकर शांत करना या हल्का सा सहलाना ही काफी होता है। उदाहरण के लिए, अगर puppy दिन में ठीक से खा चुका है और फिर भी रात में रो रहा है, तो उसे तुरंत खाना देने की जगह कुछ मिनट पास बैठकर देखिए – अक्सर वह थोड़ी देर में शांत हो जाता है। हर बार रोने पर खाना देने से बचें, ताकि puppy को रात में रोकर खाना मांगने की आदत न पड़े।

रात के खाने के बिना Puppy का routine कैसे बनाएं?

Puppy को रात में बिना खाना दिए सुलाने के लिए सबसे ज़रूरी है कि दिन का आख़िरी खाना ठीक तरह से दिया जाए। रोज़ कोशिश करें कि आख़िरी बार खाना लगभग एक ही समय पर मिले और सुबह भी खाना देर से न हो। शुरू-शुरू में puppy को थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन जब रोज़ एक जैसा तरीका अपनाया जाता है, तो वह धीरे-धीरे समझने लगता है। कुछ ही दिनों में puppy रात में शांत रहने लगता है और बिना खाना मांगे सो जाता है।

2 महीने के Puppy को रात में भूख क्यों कम लगती है?

2 महीने की उम्र में puppy ज़्यादातर दिन में ही अपनी ज़रूरत का खाना ले लेता है। दिन में बार-बार थोड़ा-थोड़ा खाने से उसका पेट भरा रहता है, इसलिए रात में उसे ज़्यादा भूख महसूस नहीं होती। इसके अलावा रात का समय आराम और नींद का होता है, तब शरीर भी खाने की जगह आराम चाहता है। यही वजह है कि अगर puppy दिन में ठीक से खा रहा है, तो रात में उसका शांत रहना बिल्कुल सामान्य माना जाता है। कई बार आपको लगेगा कि puppy भूखा है, जबकि असल में वह सिर्फ नए माहौल या अकेलेपन की वजह से आवाज़ कर रहा होता है।

अगर puppy का वजन कम लग रहा है, तो पहले ये समझना ज़रूरी है कि puppy का वजन कितना होना चाहिए।

FAQs- Puppy के रात के खाने से जुड़े कुछ जरूरी सवाल

क्या 2 महीने का puppy रात भर भूखा रह सकता है?

हाँ, अगर puppy को दिन में सही तरीके से और पूरी मात्रा में खाना मिला है, तो वह रात भर बिना खाना खाए रह सकता है। ज़्यादातर healthy puppy को रात में अलग से खाना देने की ज़रूरत नहीं होती।

क्या puppy को रात में दूध देना सही है?

नहीं, 2 महीने के puppy को रात में दूध देना सही नहीं माना जाता। इससे पेट खराब होने, गैस या दस्त जैसी दिक्कत हो सकती है, और potty की समस्या भी बढ़ सकता है।
इसी तरह कई लोग रात में दूध देने के बारे में भी सोचते हैं, लेकिन क्या puppy को दूध पिलाना सुरक्षित है, ये पहले समझ लेना चाहिए।

puppy रात में बार-बार रोए तो क्या हर बार खाना देना चाहिए?

नहीं, हर बार रोने पर खाना देना सही तरीका नहीं है। कई बार puppy अकेलापन, डर या नए माहौल की वजह से भी रोता है। पहले उसे शांत करने की कोशिश करनी चाहिए, खाना आख़िरी विकल्प होना चाहिए।

puppy रात में रोना कब चिंता की बात हो सकती है?

अगर puppy दिन में भी बहुत कम खा रहा हो, बहुत सुस्त लग रहा हो, या लगातार कई रातों तक रो रहा हो, तब यह चिंता की बात हो सकती है और किसी जानकार या डॉक्टर से बात करना बेहतर रहता है।

कितने दिनों में puppy रात में बिना रोए सोने लगता है?

अक्सर सही तरीके से दिन में खिलाने और रोज़ एक जैसा routine रखने पर puppy कुछ ही दिनों में रात में शांत रहने लगता है। थोड़ा patience रखना ज़रूरी होता है।

क्या रात में खाना देने से puppy को आदत पड़ जाती है?

हाँ, अगर puppy को रोज़ रात में रोने पर खाना दिया जाए, तो उसे आदत पड़ सकती है कि रात में आवाज़ करने से खाना मिल जाएगा। इसलिए शुरू से ही सही तरीका अपनाना बेहतर होता है।

Conclusion – आख़िरी बात

ज़्यादातर मामलों में 2 महीने के puppy को रोज़ रात में खाना देने की ज़रूरत नहीं होती। अगर उसे दिन में ठीक से खाना मिल रहा है, तो वह रात में आराम से रह सकता है। थोड़ा समय और सही तरीका अपनाने से puppy खुद ही रात में बिना रोए रहना सीख जाता है, और आपको भी बार-बार चिंता नहीं करनी पड़ती।

Puppy की सही देखभाल की शुरुआत सही जानकारी से होती है। अक्सर इंटरनेट की गलत जानकारी पप्पी की हेल्थ , ग्रोथ और उसकी आयु को कम कर देती है। यहां हम कोशिश करते हैं कि, सही और सिर्फ जरूरी जानकारी आप तक पहुंचा सके।

📧 Contact: petcarehindi7@gmail.com