4 महीने के Puppy का खाना कैसे बदलें? कब, कितना खिलाएँ, Chewing – कौनसी गलती न करे?

January 12, 2026

4 महीने का puppy अब पहले जैसा छोटा नहीं रहता। इस उम्र में उसकी भूख बढ़ जाती है, खेलने-कूदने की आदत बढ़ती है और चीज़ें काटना-चबाना भी शुरू हो जाता है। फिर हमारे मन में यही सवाल आता है – अब puppy को पहले जैसा खाना दें या कुछ बदलना चाहिए? कितना खिलाएँ और खाने का सही समय क्या होगा। यहां हम समझेंगे कि 4 महीने के puppy का खाना कैसे बदलें, क्यों बदलें, क्या खिलाएँ और इस उम्र में chewing क्यों बढ़ जाती है।

4 महीने में Puppy में क्या बदलाव आते हैं

4 महीने के पप्पी में क्या बदलाव आते हैं?
इस उम्र में teething और chewing होना शुरू होता है।

4 महीने का होते-होते puppy के शरीर और आदतों में साफ बदलाव दिखने लगते हैं। वह अब पहले से ज़्यादा active, alert और खेलने-कूदने वाला हो जाता है।

सबसे पहला बदलाव उसकी भूख में आता है।Puppy जल्दी-जल्दी भूखा लगने लगता है, क्योंकि अब वह ज़्यादा दौड़ता-भागता है और उसके शरीर को ज़्यादा energy की ज़रूरत होती है।

इस उम्र में puppy का पेट भी पहले से बेहतर काम करने लगता है। जो खाना 2–3 महीने में भारी लगता था, वह अब आसानी से हजम होने लगता है। इसी वजह से खाने की मात्रा और type में धीरे-धीरे बदलाव ज़रूरी हो जाता है।

एक और आम बदलाव है chewing की आदत 4 महीने के आसपास puppy के दाँत निकलते हैं, जिससे उसे मसूड़ों में हल्की परेशानी होती है।इसी कारण वह जूते, चप्पल, फर्नीचर या हाथ में आने वाली चीज़ें काटने लगता है।

यही वो समय है, जहाँ अगर खाना और खाने का समय सही न हो, तो puppy चिड़चिड़ा, ज़्यादा भूखा या restless दिख सकता है।इसलिए 4 महीने की उम्र में puppy के बदलावों को समझना और उसी हिसाब से उसका खाना adjust करना बहुत ज़रूरी होता है।

अगर आपको doubt है कि puppy का वजन सही बढ़ रहा है या नहीं, तो इस weight chart से आप आसानी से age के हिसाब से growth समझ सकते हैं और समय रहते ध्यान दे सकते हैं।

4 महीने के Puppy का खाना कैसे बदलें? – क्या खिलाएँ ?

4 महीने के पप्पी को क्या खिलाएं ?
Puppy food के साथ थोड़ा घर का खाना भी देना शुरू कर सकते हैं

4 महीने की उम्र में puppy का पेट पहले से बेहतर काम करने लगता है, इसलिए अब उसे बहुत ज़्यादा liquid या बिल्कुल नरम खाना ही देना ज़रूरी नहीं रहता। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि अचानक बहुत भारी या सख़्त खाना दे दिया जाए।

इस उम्र में puppy को ऐसा खाना देना चाहिए जो आसानी से हजम हो, पेट को भरे, और उसकी बढ़ती energy की ज़रूरत पूरी करे।

Puppy Food कैसे दें (नरम या थोड़ा सूखा?)

अगर आप puppy food देते हैं, तो

  • अभी भी puppy-specific food ही दें
  • बहुत सूखा लगे तो थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर नरम कर सकते हैं
  • एकदम सूखा खाना देने की जल्दी न करें।

घर का खाना कब और कैसे बदलें?

हमारे घरों में कई लोग घर का खाना भी देते हैं। ऐसे में कुछ बातों का पता होना जरूरी है कि खाना कैसा होना चाहिए –

  • अच्छी तरह उबला और नरम खाना
  • बिना मसाले, बिना नमक
  • पेट पर हल्का पड़ने वाला खाना

खाना ऐसा होना चाहिए जो चबाने में ज़्यादा ज़ोर न लगे और आसानी से हजम हो जाए।

Puppy Food और घर के खाने का सही संतुलन

  • सिर्फ puppy food या सिर्फ घर का खाना — दोनों extremes सही नहीं
  • धीरे-धीरे puppy को अलग-अलग safe खाने की आदत डालें
  • नया खाना हमेशा थोड़ा-थोड़ा करके शुरू करें।

नया खाना धीरे-धीरे क्यों शुरू करना ज़रूरी है?

4 महीने की उम्र में puppy का पेट पहले से मज़बूत ज़रूर हो जाता है, लेकिन वह अचानक बदलाव झेलने के लिए अभी भी तैयार नहीं होता।

अगर एक दिन में ही पूरा खाना बदल दिया जाए, तो puppy को पेट खराब, दस्त या उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। कई बार puppy खाना छोड़ भी देता है, जिससे मालिक को लगता है कि उसे खाना पसंद नहीं आया।

नया खाना धीरे-धीरे शुरू करने से puppy का पेट उसे आराम से हजम करना सीखता है। इससे puppy खाने को आसानी से स्वीकार करता है और शरीर पर भी ज़्यादा दबाव नहीं पड़ता।

सबसे आसान तरीका यह है कि पहले पुराने खाने में थोड़ा-सा नया खाना मिलाएँ, और हर 2–3 दिन में नए खाने की मात्रा बढ़ाते जाएँ। इस तरह puppy बिना किसी परेशानी के नए खाने का आदी हो जाता है।

खाना बदलते समय किन चीज़ों से दूर रखें ?

4 महीने की उम्र में puppy हर चीज़ मुँह में डालने की कोशिश करता है। इसी उत्तेजना (curiosity) में कुछ ऐसी चीज़ें भी निगल सकता है जो उसके पेट और सेहत के लिए नुकसानदेह होती हैं।

इन चीज़ों से puppy को ज़रूर दूर रखें:

  • मसालेदार और नमकीन खाना घर का बचा-खुचा, तला-भुना या ज़्यादा नमक वाला खाना puppy के पेट को खराब कर सकता है।
  • चॉकलेट, बिस्किट और मीठी चीज़ें ये चीज़ें puppy के लिए safe नहीं होतीं और उल्टी या कमजोरी का कारण बन सकती हैं।
  • बहुत सख़्त हड्डियाँ या पत्थर जैसी चीज़ें इससे दाँत टूटने या मुँह में चोट लगने का खतरा रहता है।
  • प्लास्टिक, कपड़े और छोटे-छोटे खिलौने puppy इन्हें निगल सकता है, जिससे पेट में blockage हो सकती है।
  • बिजली के तार और खुले चार्जर chewing के दौरान electric shock का खतरा रहता है।
  • तेज़ खुशबू वाले केमिकल्स जैसे phenyl, toilet cleaner या कीटनाशक – ये puppy के लिए ज़हरीले हो सकते हैं।

अगर आपका puppy पहले 2 महीने का था और अब 4 महीने का हो गया है, तो इस गाइड से आपको समझ आएगा कि शुरुआत में खाना और वजन कैसे बदलता है और दोनों उम्र में क्या फर्क होता है।

4 महीने के Puppy को कितना खाना देना चाहिए

4 महीने की उम्र में puppy की भूख बढ़ना सामान्य है। इसका मतलब यह नहीं कि उसे जितना माँगे उतना ही खाना दे दिया जाए। इस उम्र में सही मात्रा समझना बहुत ज़रूरी होता है, क्योंकि ज़्यादा या कम खाना — दोनों ही नुकसान कर सकते हैं।

सबसे पहले यह समझिए कि हर puppy की भूख, size और activity अलग होती है। कोई puppy ज़्यादा दौड़ता-भागता है, तो किसी का स्वभाव थोड़ा शांत होता है। इसी वजह से सबके लिए एक ही मात्रा सही नहीं होती।

4 महीने के puppy को दिन में कितना खाना देना चाहिए?

4 महीने की उम्र में puppy को इतना खाना देना चाहिए कि उसका पेट भरे, लेकिन इतना नहीं कि वह सुस्त या भारी महसूस करने लगे।इस उम्र में exact gram गिनने से ज़्यादा ज़रूरी है puppy की भूख और activity को समझना।

समयक्या देना
है?
क्यों ज़रूरी है?
सुबह
(7–8 बजे)
पहला
खाना
रात के बाद puppy को energy मिलती है
दोपहर
(1–2 बजे)
दूसरा
खाना
दिन में active रहने के लिए
शाम
(7–8 बजे)
आख़िरी खानारात से पहले पेट को आराम

अगर puppy ज़्यादा दौड़ता-भागता है, खेलता है, तो उसे थोड़ा ज़्यादा खाना चाहिए। अगर puppy शांत रहता है और कम active है, तो उसी हिसाब से मात्रा थोड़ी कम रखनी चाहिए।

क्या 4 महीने का puppy ज़्यादा भूखा रहता है?

हाँ, 4 महीने की उम्र में puppy को पहले से ज़्यादा भूख लगना bilkul normal है। इस उम्र में उसकी growth तेज़ होती है और खेलने-कूदने में भी ज़्यादा energy लगती है।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर बार माँगने पर उसे खाना दे दिया जाए। Puppy को अक्सर आदत से भी भूख लगने लगती है, खासकर अगर उसे बार-बार extra खाना मिलने लगे।

इसलिए भूख बढ़ना normal है,लेकिन overfeeding normal नहीं है।

कैसे पहचानें कि puppy को खाना ज़्यादा मिल रहा है या कम?

Puppy का व्यवहार (behaviour) सबसे अच्छा संकेत देता है।

अगर खाना ज़्यादा मिल रहा है :

  • पेट बहुत ज़्यादा फूला हुआ दिखता है
  • खाना खाने के बाद puppy सुस्त हो जाता है
  • खेलने का मन कम करता है

अगर खाना कम मिल रहा है:

  • हर समय बेचैन रहता है
  • खाने के समय बहुत ज़्यादा उतावला हो जाता है
  • धीरे-धीरे weight बढ़ना रुक जाता है

अगर puppy खाना खाने के बाद सामान्य व्यवहार कर रहा है, खेल रहा है और आराम से सो रहा है, तो समझिए मात्रा सही है।

अगर puppy खाना जल्दी खत्म कर दे तो क्या करें?

अगर puppy खाना जल्दी खत्म कर देता है,तो तुरंत और खाना न डालें। पहले 5–10 मिनट रुककर देखें।

अगर puppy शांत रहता है, खेलने लगता है, कटोरी को बार-बार नहीं सूँघता है, तो समझिए उसे खाना काफी मिला है। हर बार जल्दी खाने को “भूख” समझ लेना सबसे आम गलती है।असल में puppy को खाने का सही समय और सही मात्रा सिखाना ज़्यादा ज़रूरी होता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि puppy को घर का खाना देना सही है या नहीं, और कौन-सी चीज़ें नुकसान कर सकती हैं, तो यह guide आपकी confusion दूर कर देगी। यहाँ safe और unsafe खाने की साफ जानकारी दी गई है।

4 महीने के Puppy को कब खिलाएँ (खाने का सही समय)

4 महीने के पप्पी को कब खाना खिलाएं?
Puppy के खाने का समय (Feeding time)

4 महीने की उम्र में puppy के लिए खाने का समय उतना ही ज़रूरी होता है जितना खाना।अगर समय गड़बड़ हो, तो puppy कभी बहुत भूखा लगेगा,कभी खाना छोड़ेगा और कभी चिड़चिड़ा दिखेगा।

4 महीने के puppy को दिन में कितनी बार खिलाना चाहिए?

4 महीने के puppy को आमतौर परदिन में 3 बार खाना देना सही रहता है।

  • सुबह
  • दोपहर
  • शाम

इस उम्र में दिन में 2 बार खाना देना जल्दी हो जाता है, और 4–5 बार देना ज़रूरत से ज़्यादा हो सकता है। 3 बार खाना देने से puppy की भूख भी control में रहती है और पेट पर भी ज़्यादा दबाव नहीं पड़ता।

खाने के बीच कितना gap रखना ठीक है?

हर खाने के बीच 5–6 घंटे का gap रखना सबसे बेहतर होता है।

बहुत जल्दी-जल्दी खिलाने से:

  • puppy को हर समय खाने की आदत पड़ जाती है
  • सही भूख develop नहीं होती

और बहुत ज़्यादा देर का gap रखने से:

  • puppy बेचैन हो सकता है
  • एक बार में ज़्यादा खा लेता है

इसलिए बीच का रास्ता सबसे सही है।

क्या रोज़ एक ही समय पर खाना देना ज़रूरी है?

हाँ, एक ही समय पर खाना देना बहुत ज़रूरी है।जब puppy रोज़ एक fix time पर खाना पाता है तो:

  • उसका पेट उसी हिसाब से काम करने लगता है
  • भूख अपने-आप सही समय पर लगती है
  • puppy ज़्यादा disciplined रहता है

आज सुबह 8 बजे और कल 11 बजे खाना देने से puppy confused हो जाता है।

देर रात puppy को खाना देना सही है या नहीं?

घरों में यह आम गलती होती है कि सोने से ठीक पहले puppy को खाना दे दिया जाता है जिससे:

  • puppy का पेट ठीक से आराम नहीं कर पाता
  • रात में बेचैनी हो सकती है
  • सुबह भूख नहीं लगती

सबसे अच्छा यह है कि आख़िरी meal शाम को ही दे दिया जाए, ताकि puppy आराम से सो सके।

अगर puppy खाने के समय खाना न खाए तो क्या करें?

अगर puppy कभी-कभी खाने के समय खाना नहीं खाता,तो घबराने की ज़रूरत नहीं है।

  • खाना रखकर 10–15 मिनट इंतज़ार करें
  • अगर न खाए, तो कटोरी हटा लें
  • अगले meal तक कुछ अलग से न दें।

2–3 दिन में puppy खुद खाने के समय की अहमियत समझने लगता है।

4 महीने की उम्र में puppy को दिन में कितनी बार खिलाना चाहिए और खाने का सही समय क्या हो, यह जानना बहुत ज़रूरी है। इस feeding schedule से आपको clear routine समझने में मदद मिलेगी।

4 महीने में Puppy का Chewing और Teething क्यों बढ़ जाता है?

4 महीने के पप्पी में teething और chewing क्यों बढ़ जाती है ?
4 महीने में पप्पी को teething और chewing होना जरूरी है।

इस उम्र में बहुत से puppy अचानक चीज़ें काटने लगते हैं —चप्पल, जूते, फर्नीचर या जो हाथ में आए। ज़्यादातर लोग इसे शरारत या बदतमीज़ी समझ लेते हैं, लेकिन असल वजह कुछ और होती है। नीचे इसे सवालों के ज़रिये आसान भाषा में समझते हैं।

4 महीने में puppy चीज़ें क्यों काटने लगता है?

इस उम्र में puppy के दाँत निकल रहे होते हैं।दाँत निकलते समय मसूड़ों में हल्की जलन या खुजली होती है,और उसे आराम पाने के लिए कुछ न कुछ चबाने का मन करता है।यही वजह है कि puppy:

  • जूते-चप्पल उठाता है
  • लकड़ी या फर्नीचर काटता है
  • हाथ या कपड़ों पर मुँह मारता है।

यह behaviour normal है, शरारत नहीं।

क्या chewing का मतलब puppy भूखा है?

नहीं, ज़रूरी नहीं।कई लोग सोचते हैं कि puppy ज़्यादा चबा रहा है तो शायद उसे खाना कम मिल रहा है। असल में:

  • chewing ज़्यादातर दाँत निकलने की वजह से होती है
  • हर बार chewing को भूख से जोड़ना गलत है।

अगर puppy खाना ठीक से खा रहा है और उसका वजन भी सही है, तो उसके chewing को भूख न समझें।

इस उम्र में puppy क्या-क्या चबाए तो ठीक है?

Puppy को safe चीज़ें चबाने का option देना बहुत ज़रूरी होता है, ताकि वह गलत चीज़ों से दूर रहे।

  • puppy के लिए बनी safe chew toys
  • साफ़ और मज़बूत rubber toys
  • ऐसी चीज़ें जो बहुत सख़्त न हों

एक-दो toys हमेशा puppy के पास रखें, ताकि वह जूते या फर्नीचर की तरफ न जाए।

किन चीज़ों को चबाने से puppy को रोकना चाहिए?

कुछ चीज़ें puppy के लिए खतरनाक हो सकती हैं:

  • बिजली के तार
  • बहुत सख़्त लकड़ी या पत्थर
  • छोटे-छोटे प्लास्टिक के टुकड़े
  • कपड़े या मोज़े (निगलने का खतरा)

अगर puppy ऐसी चीज़ उठाए, तो गुस्सा करने की बजाय शांत तरीके से उसका ध्यान दूसरी safe चीज़ पर ले जाएँ।

chewing के समय सबसे आम गलती क्या होती है?

सबसे बड़ी गलती है – chewing को discipline problem समझ लेना। puppy को मारना या चिल्लाना, हर बार “ना-ना” करते रहना। इससे puppy डर सकता है, लेकिन chewing बंद नहीं होती।

जबकि सही तरीका है कि गलत चीज़ हटाओ, सही chew toy दो और धैर्य रखो।

इस उम्र में chewing एक normal phase है, समस्या नहीं। सही चीज़ें चबाने को मिलें तो puppy खुद से ही सही behaviour सीख लेता है।

4 महीने की उम्र में puppy का ज्यादा चीज़ें चबाना normal होता है। इस stage में दाँत निकलते हैं, जिससे gums में irritation होती है। AKC की यह जानकारी समझने में मदद करती है कि chewing कब normal है और कब चिंता करनी चाहिए।

4 महीने के Puppy की देखभाल में होने वाली आम गलतियाँ

4 महीने की उम्र में puppy तेज़ी से बदलता है।इसी जल्दी में कई बार घर वाले कुछ ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं जो puppy के पेट, वजन और व्यव्हार (behaviour) – तीनों पर असर डालती हैं। नीचे सबसे आम गलतियाँ आसान भाषा में समझते हैं, ताकि आप इन्हें avoid कर सकें।

अचानक पूरा खाना बदल देना

कई लोग सोचते हैं कि puppy अब बड़ा हो गया है, तो एक ही दिन में पूरा खाना बदल दिया जाए। यह गलती पेट खराब, दस्त या खाना छोड़ने की वजह बन सकती है। खाना हमेशा धीरे-धीरे बदलें।

ज़रूरत से ज़्यादा खाना दे देना

“भूखा लग रहा है” सोचकर बार-बार कटोरी भर देना, puppy के लिए सही नहीं है। ज़्यादा खाने से:

  • पेट भारी रहता है
  • खेलने का मन कम होता है
  • आगे चलकर वजन की समस्या आ सकती है

Chewing को शरारत समझ लेना

जूते या फर्नीचर काटते देखकरकई लोग puppy को डाँट देते हैं। असल में:

  • यह दाँत निकलने का normal phase है
  • डाँटने से समस्या हल नहीं होती।

Treats से पेट भर देना

Puppy को खुश करने के चक्कर में दिन भर treats (खाना) देना भी एक बड़ी गलती है जिससे –

  • puppy सही खाना कम खाने लगता है
  • पेट जल्दी भर जाता है
  • nutrition बिगड़ सकता है।

वजन और behaviour पर ध्यान न देना

अगर puppy का वजन धीरे-धीरे बढ़ना बंद हो जाए या वह ज़्यादा सुस्त दिखने लगे, तो इसे सामान्य (normal) मानकर न छोड़ें।

समय-समय पर puppy का वजन और उसका behaviour पर ज़रूर ध्यान दें।

कब Vet से सलाह लेनी ज़रूरी है

अक्सर 4 महीने के puppy में छोटे-मोटे बदलाव सामान्य होते हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में देरी नहीं करनी चाहिए।

अगर आपका puppy:

  • 1–2 दिन से खाना बिल्कुल नहीं खा रहा
  • अचानक वजन कम होने लगे
  • बहुत ज़्यादा सुस्त या कमजोर दिखे
  • बार-बार उल्टी या दस्त हो रहे हों
  • chewing के साथ दर्द, सूजन या खून दिखे।

तो बिना देर किए vet से सलाह लेना ही सबसे सही कदम होता है।

FAQs – 4 महीने के पप्पी को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या 4 महीने के puppy का खाना बदलना ज़रूरी होता है?

हाँ, इस उम्र में puppy का शरीर तेज़ी से बदलता है। इस समय खाने की मात्रा और type में हल्का बदलाव करना ज़रूरी होता है, ताकि growth सही रहे।

क्या 4 महीने के puppy को घर का खाना दिया जा सकता है?

थोड़ी मात्रा में, सही तरीके से दिया जा सकता है। लेकिन पूरा खाना सिर्फ घर का देना सही नहीं होता। puppy food के साथ mix करके देना ज़्यादा सुरक्षित रहता है।

इस उम्र में puppy ज़्यादा चीज़ें क्यों चबाने लगता है?

क्योंकि इस समय puppy के नए दाँत निकलते हैं। मसूड़ों में खुजली और हल्का दर्द होता है, इसलिए वह चीज़ें चबाकर राहत महसूस करता है।

क्या chewing करना रोकना चाहिए?

पूरी तरह रोकना नहीं चाहिए। बल्कि puppy को safe chewing toys दें, ताकि वह गलत चीज़ें (जूते, फर्नीचर) न चबाए।

क्या 4 महीने के puppy को दूध देना ठीक है?

ज़्यादातर puppies को इस उम्र में दूध की ज़रूरत नहीं होती। कई बार दूध से पेट खराब भी हो सकता है, इसलिए avoid करना बेहतर है।

Conclusion – puppy के लिए क्या जरूरी है

4 महीने की उम्र में puppy का शरीर तेज़ी से बदलता है, इसलिए इस समय उसका खाना सही और समय पर देना बहुत ज़रूरी होता है। अगर आप धीरे-धीरे नया खाना शुरू करेंगे, मात्रा का ध्यान रखेंगे और puppy के रोज़ के व्यवहार पर नज़र रखेंगे, तो वह अच्छे से बढ़ेगा।जल्दीबाज़ी या बार-बार बदलाव से परेशानी हो सकती है, इसलिए आराम से और समझदारी से देखभाल करें। ज़रूरत लगे तो डॉक्टर से सलाह लें। सही देखभाल से आपका puppy खुश और तंदुरुस्त रहेगा।

Puppy की सही देखभाल की शुरुआत सही जानकारी से होती है। अक्सर इंटरनेट की गलत जानकारी पप्पी की हेल्थ , ग्रोथ और उसकी आयु को कम कर देती है। यहां हम कोशिश करते हैं कि, सही और सिर्फ जरूरी जानकारी आप तक पहुंचा सके।

📧 Contact: petcarehindi7@gmail.com