जब घर में नया Puppy आता है, तो सबसे आम सवाल यही होता है —
क्या Puppy को दूध पिलाना चाहिए या नहीं?
कई लोग मानते हैं कि दूध से puppy मज़बूत होगा, लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है।
गलत तरीके से दिया गया दूध puppy के पेट, digestion और growth पर बुरा असर डाल सकता है।
इस लेख में आप आसान भाषा में जानेंगे कि क्या puppy को दूध पिला सकते हैं, कब देना safe होता है, कब नहीं, और puppy के लिए सही विकल्प क्या हैं — ताकि आपका puppy healthy और active रहे।
Puppy को दूध पिलाना सही है या नहीं ?

इस सवाल का सीधा और सही जवाब है — हर puppy के लिए दूध सही नहीं होता। ज्यादातर pet parents, good intention से puppy को दूध पिला देते हैं, लेकिन puppy का digestion system हम इंसानों जैसा नहीं होता।
Puppy को दूध digest क्यों नहीं हो पाता ?
दूध technically ज़हरीला नहीं होता, यानी थोड़ी मात्रा में देने से तुरंत जहर (poison) जैसा effect नहीं आता। लेकिन ज़्यादातर dogs और puppies के लिए दूध को ideal food नहीं माना जाता। और इसका सबसे बड़ा कारण है –
lactose intolerance
जैसे-जैसे puppy बड़ा होता है, उसका शरीर में lactose enzyme (जो दूध पचाने मे सहायक होता है) धीरे-धीरे कम हो जाता है। इसी वजह से puppy दूध में मौजूद lactose को ठीक से digest नहीं कर पाता, और फिर problems start हो जाती हैं जैसे—
- loose motion,
- गैस,
- पेट दर्द
- या उल्टी।
इसलिए अगर puppy दूध पीने के बाद थोड़ा भी बेचैन (discomfort) दिखाई दे, तो ये एक इशारा हो सकता है कि दूध उसके लिए suit नहीं कर रहा।
सलाह :
- दूध poison नहीं है
- लेकिन रोज और regular feeding के लिए सही विकल्प भी नहीं है
- Puppy के लिए balanced puppy food और साफ पानी कहीं ज़्यादा safe ओर healthy option होते हैं।
Puppy को दूध पिलाने के 5 नुकसान

भले ही टीवी या फिल्मों में puppy को दूध पीते दिखाया जाता है, लेकिन हकीकत में दूध, Puppy के लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकता है। यहाँ कुछ मुख्य कारण दिए गए हैं, जिनसे कि आपको सावधानी क्यों बरतनी चाहिए:
1.loose motion (Diarrhea)
puppy को दूध पिलाने का सबसे आम और तुरंत दिखने वाला नुकसान है ‘दस्त’। ज्यादातर पिल्लों में Lactose Intolerance होता है। इसका मतलब है कि उनके पेट में दूध में मौजूद शुगर (lactose) को पचाने वाले एंजाइम्स नहीं होते। जब दूध नहीं पचता, तो वह दस्त का रूप ले लेता है, जिससे puppy के शरीर में पानी की कमी (Dehydration) हो सकती है।
2.पेट में गैस और भारीपन (Gas)
क्या आपने गौर किया है कि दूध पीने के बाद आपका पप्पी सुस्त हो जाता है या उसका पेट फूल जाता है? दूध puppy के पाचन तंत्र (digestive system) पर भारी पड़ता है। इससे उनके पेट में गैस बनती है और मरोड़ / दर्द उठ सकती है, जिसकी वजह से puppy रो भी सकता है या असहज महसूस करता है।
3.उल्टी की समस्या (Vomiting)
अगर पप्पी का पेट बहुत ज्यादा संवेदनशील (Sensitive) है, तो वह दूध पीते ही उसे बाहर निकाल सकता है। बार-बार उल्टी होने से पप्पी की कमजोरी भी हो सकता है और उसकी ग्रोथ पर बुरा असर पड़ सकता है।
4.Skin allergy और खुजली :
कुछ puppy को dairy products से allergy है। दूध पिलाने के बाद अगर आप देखें कि puppy बार-बार अपना शरीर खुजला रहा है या उसकी skin पर लाल दाने निकल आए हैं, तो समझ जाइये कि दूध उसे suit नहीं कर रहा है।
5.Nutrition imbalance
दूध, puppy के लिए complete ओर balanced nutrition diet नहीं है। इस से puppy का पेट भर जाता है,लेकिन उस से :
- protein
- calcium (sahi ratio me)
- essential vitamins
नहीं मिल पाते, जो उसकी growth के लिए जरूरी होते हैं। (puppy की सही growth के लिए diet chart)
क्या सभी दूध खराब हैं?
- यहाँ एक बात समझना जरूरी है— “पप्पी के लिए उसकी मां का दूध सबसे अच्छा होता है। समस्या तब शुरू होती है जब हम उसे गाय या भैंस का गाढ़ा दूध पिलाना शुरू करते हैं। गाय के दूध में लैक्टोज की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिसे पप्पी का छोटा सा पेट हैंडल नहीं कर पाता।“
- लेखक की सलाह :”अगर आपका पप्पी 2 महीने से छोटा है और उसे मां का दूध नहीं मिल पा रहा, तो उसे गाय के दूध की जगह मार्केट में मिलने वाला Puppy Milk Replacer (serelac आदि) दें। यह पचने में आसान और सुरक्षित होता है।
अगर puppy के लिए दूध सही नहीं है, तो सवाल उठता है कि उसे क्या खिलाना चाहिए।इसलिए puppy के लिए सही और गलत खाने की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है – puppy को क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं
दूध नहीं तो क्या खिलाएं – सुरक्षित और सेहतमंद विकल्प (safe alternatives)
अगर आप अपने puppy को दूध नहीं पिला रहे (या दूध पिलाना बंद करना चाहते है), तो घबराने को बात नहीं है। puppy की healthy growth के लिए दूध जरूरी नहीं होता, बल्कि सही विकल्प (alternatives) ज्यादा safe और beneficial होते हैं। Puppy के लिए आप इन healthy ओर tasty विकल्प उपयोग कर सकते हैं :
1. Puppy के लिए सबसे जरूरी – साफ पानी।
- पानी 24/7 available होना चाहिए Especially दूध बंद करने के बाद hydration बहुत जरूरी होता है
- कई pet parents पानी को टाल (underestimate) देते हैं, जबकि digestion ओर body function के लिए पानी सबसे अच्छा रहता है।
2. ताजा दही (Fresh Curd/Yogurt)
दही puppy के लिए दूध से कहीं ज्यादा सुरक्षित है। दही जमने की प्रक्रिया में lactose काफी हद तक टूट जाता है, जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है।
- फायदा: इसमें मौजूद ‘प्रोबायोटिक्स’ पप्पी के पेट को ठंडा रखते हैं और पाचन में सुधार करते हैं।
- ध्यान दें: दही हमेशा बिना चीनी और बिना नमक वाला होना चाहिए।
3. पनीर (Cottage Cheese)
पनीर प्रोटीन का एक शानदार स्रोत है। अगर आपका पप्पी कमजोर है, तो उसे छोटे-छोटे पनीर के टुकड़े देना फायदेमंद हो सकता है।
- सावधानी: बाजार वाला पनीर देने से पहले उसे पानी में धो लें ताकि फालतू नमक निकल जाए। इसे बहुत ज्यादा मात्रा में न दें।
4.बकरी का दूध (Goat Milk):
अगर आपको किसी कारण से दूध देना ही है, तो बकरी का दूध गाय के दूध से कहीं बेहतर है। इसमें lactose होता है और इसके fat molicules होते हैं, जिन्हें Puppy आसानी से पचा लेता है।
5.Puppy Milk Replacer :
अगर पप्पी बहुत छोटा है (1 महीने से कम), तो सबसे बेस्ट विकल्प ‘Puppy Milk Replacer’ है। यह पाउडर के रूप में आता है जिसे पानी में मिलाकर पिलाया जाता है। यह बिल्कुल मां के दूध जैसा पोषण देता है।
अगर Puppy को दूध देना ही है, तो इन 3 बातों का रखें ध्यान:
अगर आपका पप्पी दूध पचा लेता है और आप उसे देना चाहते हैं, तो इन नियमों का पालन करें:
- पानी मिलाएं (Dilute it): कभी भी गाढ़ा दूध न दें। दूध में कम से कम 50% पानी मिलाकर उसे पतला कर दें।
- मात्रा कम रखें: दूध को मुख्य भोजन (Main Course) न बनाएं, इसे बस कभी-कभी एक ‘ट्रीट’ की तरह दें।
- Reaction देखें: दूध देने के 2-3 घंटे बाद पप्पी की पॉटी चेक करें। अगर वह ढीली या पानी जैसी है, तो तुरंत दूध बंद कर दें।
सलाह :
- Puppy के लिए दूध जरूरी नहीं है
- Balanced puppy food + pani ka combo = best
- Milk replacer छोटे puppies के लिए
- Confusion हो तो vet की सलाह जरूर लें।
सिर्फ सही खाना ही नहीं, बल्कि उसे सही समय पर देना भी उतना ही ज़रूरी होता है।
Puppy को कब और कितनी बार खिलाना चाहिए, यह समझना जरूरी है।
Puppy को ये 9 चीज़ें ना खिलाएं
जब घर में नया puppy है, तो प्यार में अक्सर लोग उसे अपने खाने में से थोड़ा-बहुत दे देते हैं। ऐसा लगता है कि “थोड़ा सा खाने से क्या ही नुकसान होगा?” लेकिन यही आदत आगे चलकर puppy की सेहत के लिए बड़ी परेशानी बन सकती।
1.चॉकलेट (chocolate)
चॉकलेट में मौजूद थियोब्रोमीन (theobromine) puppy & dog के लिए ज़हरीला (toxic) होता है। इसके कारण उल्टी, बेचैनी, दिल की धड़कन तेज़ होना और गंभीर मामलों में दौरे तक पड़ सकते हैं।डार्क चॉकलेट और कोको पाउडर सबसे ज़्यादा ख़तरनाक होते हैं।प्याज़ और लहसुन (कच्चा, पका या पाउडर)
2.प्याज़ और लहसुन
ये puppy की लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) को नुकसान पहुँचाते हैं। इससे कमजोरी, एनीमिया और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। पकी हुई ग्रेवी में होने पर भी ये सुरक्षित नहीं होते।
3.अंगूर और किशमिश
ये दोनों puppy के लिए “साइलेंट डेंजर” जैसे हैं।बहुत कम मात्रा भी किडनी खराब होने का कारण बन सकती है। इसलिए इन्हें पूरी तरह से avoid करना चाहिए।
4.शराब और fermented foods
(Alcohol) शराब , puppy के nervous system पर सीधा असर डालती है। जिससे उलझन, उल्टी, सांस की समस्या और कोमा तक हो सकता है—थोड़ी सी मात्रा भी ख़तरनाक है।
5.Caffeine (चाय, कॉफी, energy drinks)
कैफीन, puppy के दिल और nervous system के लिए सुरक्षित नहीं है। इससे घबराहट, कंपकंपी और असामान्य दिल की धड़कन हो सकती है।
6.Xylitol or toxic foods (chewing gum और sugar-free products)
Xylitol, puppy के लिए बेहद ज़हरीला होता है।यह अचानक ब्लड शुगर गिरा सकता है और लिवर फेल्योर (liver failure) का जोखिम बढ़ाता है। जहाँ “शुगर-फ्री (sugar-free)” लिखा हो, उसे puppy से दूर रखें।
7. तला-भुना, मसालेदार और बहुत तेल वाला खाना
घर का तला-भुना या मसालेदार खाना puppy के पेट के लिए भारी होता है। इससे दस्त, उल्टी और pencrititis जैसी गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं।
8. पकी हुई हड्डियाँ (coocked bones)
पकी हड्डियाँ टूटकर नुकीले टुकड़े बना लेती हैं, जो गले में फँस सकते हैं या आंतों को चोट पहुँचा सकते हैं। इसलिए puppy को हड्डियाँ (bones) देना सुरक्षित विकल्प नहीं है।
9. ज़्यादा नमक वाले foods
चिप्स, नमकीन, बिस्किट जैसे foods में नमक अधिक होता है, जो dihydration और sodium poisioning का खतरा बढ़ाता है।
Pet parents के लिए आसान सलाह :
जो चीज़ इंसानों के लिए सामान्य है, वह puppy के लिए सुरक्षित हो—यह ज़रूरी नहीं। पशु चिकित्सकों (veternians) भी कहते हैं कि puppy को केवल संतुलित puppy food ओर साफ़ पानी ही दें।
कई लोग दूध की जगह puppy को रोटी देना शुरू कर देते हैं, जो हमेशा सही नहीं होता।इसलिए यह जानना जरूरी है कि puppy को दूध के अलावा रोटी देना सही है ?
Emergency signs: कब तुरंत vet के पास जाना चाहिए
Puppy का शरीर adult dog के मुकाबले ज़्यादा sensitive होता है। कई बार छोटी-सी problem भी जल्दी serious बन सकती है। नीचे दिए गए signs दिखें तो बिल्कुल delay न करें तुरंत vet को दिखाएँ अगर:
- Puppy को बार-बार loose motion हो रहा हो
- Diarrhea में blood दिखाई दे
- बार-बार vomiting हो रही हो
- Puppy अचानक बहुत ज़्यादा weak या lethargic लगने लगे
- खाना-पीना पूरी तरह बंद कर दे
- सांस लेने में दिक्कत या बहुत तेज़ सांस चल रही हो
- Puppy को seizure / fits आएँ
- Puppy ने कोई toxic food (जैसे chocolate, onion, raisins, chewing gum) खा लिया हो
- पेट बहुत ज़्यादा फूला हुआ लगे और puppy pain में हो।
Puppy की digestion और nutrition को लेकर experts साफ़ सलाह देते हैं कि दूध हर puppy के लिए सही नहीं होता। American Kennel Club (AKC) के अनुसार, ज़्यादातर puppies दूध को ठीक से पचा नहीं पाते।
सलाह:
अगर आपको doubt है कि condition serious है या नहीं, तो इंतजार करने से बेहतर है तुरंत vet से consult करना।
FAQs – Puppy को दूध देने को लेकर Pet Parents के आम सवाल
Q1. क्या puppy को गाय का दूध देना safe है?
ज़्यादातर puppies के लिए cow milk safe नहीं होता, क्योंकि कई puppies lactose digest नहीं कर पाते। इससे loose motions, गैस या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है।
Q2. Puppy को milk replacer कब देना चाहिए ?
- 0–6 weeks के puppies के लिए,
- जब mother’s milk उपलब्ध न हो
- गाय के दूध की जगह पर puppy milk replacer ही बेहतर option है।
Q3. क्या puppy को रोटी या biscuit दिया जा सकता है ?
रोज रोटी या बिस्कुट देना सही नहीं होगा। ये पप्पी में पोषक आहार की कमी और पेट में digestion की समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
Q4. Puppy को chicken कब और कैसे देना चाहिए ?
- Plain boiled chicken,
- बिना नमक-मसाले,
- कम मात्रा में दिया जा सकता है
- रोज देने की आदत न बनाएं।
Q5. Puppy को फल या सब्जी (fruits ya vegetables) दे सकते हैं ?
कुछ safe options (जैसे उबला कद्दू (pumpkin) या गाजर) थोड़ी मात्रा में दिए जा सकते है।
Q6. क्या puppy को bones देना ठीक है ?
नहीं। खासकर cooked bones dangerous होती हैं और choking या अंदरूनी चोट का खतरा बढ़ाती हैं।
Q7. Puppy को loose motion में क्या खिलाएं?
आमतौर पर plain boiled rice, पानी, और vet की सलाह लें। दूध और oily खाना देना avoid करें।
Q8. क्या puppy को human food देना सही है?
ज़्यादातर human food unsafe होता है (जैसे chocolate, onion, grapes)। Puppy को puppy-specific diet ही दें।
Q9. Puppy को दिन में कितनी बार खिलाना चाहिए?
Age पर depend करता है:
- 2–3 months: 3–4 meals/day
- 4–6 months: 3 meals/day
- 6+ months: 2 meals/day
Q10. कब तुरंत vet के पास जाना चाहिए?
अगर puppy को blood diarrhea, लगातार उल्टी, seizures, सांस लेने में तकलीफ, बहुत ज्यादा कमजोरी, या toxic food ingestion हो—तो तुरंत vet से contact करें।