Puppy को क्या खिलाएँ और क्या नहीं? New Pet Parents के लिए Complete Food & Feeding Guide (Indian Context)
जब घर में एक छोटा-सा Puppy आता है, तो पूरा घर खुश हो जाता है। लेकिन इस खुशी के साथ ही एक confusion भी शुरू हो जाती है —“अब Puppy को क्या खिलाएँ?” कोई कहता है दूध दे दो,कोई बोलता है रोटी खिला दो,और Puppy खुद biscuit देखकर पूँछ हिलाने लगता है। यहीं पर ज़्यादातर नए pet parents गलती कर बैठते हैं।(जानें puppy को दूध पिलाना safe hai ya nahi)
सच यह है कि Puppy का digestion system बहुत sensitive होता है। जो खाना इंसानों के लिए normal है, वही Puppy के लिए safe हो — यह ज़रूरी नहीं।
Puppy की सही diet समझने के लिए यह जानना भी ज़रूरी है कि Puppy Food vs Home Food – Puppy के लिए कौन-सा बेहतर है।
इस complete guide में आप जानेंगे:
- Puppy को क्या खिलाना चाहिए क्या नहीं खिलाना चाहिए ?
- Age और weight के हिसाब से सही diet
- सही feeding schedule
- कितना खाना देना है (easy chart के साथ)
Puppy के लिए Balanced Diet क्यों ज़रूरी होती है?
Puppy का पहला 6–12 महीनों का समय उसकी पूरी life की foundation होता है। इस phase में:
- Bones तेज़ी से grow करती हैं
- Muscles develop होते हैं
- Immune system बनता है
अगर इस समय nutrition सही न मिले, तो आगे चलकर:
- Weak bones (कमजोर हड्डियां)
- Frequent illness (बार बार बीमार होना)
- Slow growth (शरीर धीमे बढ़ना)
- Digestion problems (पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं)
Vet experts साफ कहते हैं: Puppy का food सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, future health के लिए होता है।
Puppy की Age के हिसाब से Diet (Step-by-Step)
4 Weeks Puppy diet
- Mother’s milk सबसे best nutrition देता है
- इससे immunity strong बनती है
- Proteins, vitamins और minerals naturally मिलते हैं
- अगर किसी reason से mother’s milk available न हो: Puppy milk replacer use किया जा सकता है
- Regular cow milk suitable नहीं होता
- लगभग 4 weeks के बाद weaning process शुरू किया जाता है।
2 Month Puppy Diet. इस age में Puppy बहुत छोटा होता है।क्या खिलाएँ:
- Puppy starter food (हल्का गर्म पानी में भिगो कर)
- कितनी बार : दिन में 4–5 बार (कम मात्रा में),
- लेकिन बार-बार भारी या solid food न दें।
3 Month Puppy Diet. इस समय Puppy थोड़ा strong हो जाता है।
- Diet options: Puppy food (main food)Boiled rice + boiled chicken (plain, बिना मसाले)
- Feeding schedule: दिन में 3–4 बार
4–6 Month Puppy Diet. यह transition phase होता है। Puppy chewing और digestion सीख रहा होता है Energy requirement बढ़ जाती है
- Diet focus: Puppy food primary रखें
- Home food सिर्फ limited support के लिए
- Feeding schedule: दिन में 3 बार
- Fixed timing बहुत ज़रूरी है।

6–12 Month Puppy Diet. Puppy को धीरे-धीरे adult routine की तरफ लाया जाता है Meals को 2 times तक reduce किया जा सकता है
Puppy Food के Types – कौन-सा food कब सही रहता है?
Dry Puppy Food (टुकड़े करके दें)
- सबसे common Puppy food
- Store करना आसान
- Daily feeding के लिए practical
- Teeth health में मददगार
First-time pet parents के लिए सबसे बेहतर होता है।
Wet Puppy Food (बंद डिब्बे वाला)
- नमी ज़्यादा होता है
- स्वाद बढ़िया होता है
- लेकिन: थोड़ा messy होता है
- रोज देने में थोड़ा महंगा होगा (तो कभी-कभी या mix करके देना बेहतर है)
Fresh / Home-Style Puppy Food
- Limited ingredients होते है
- Allergies वाले Puppies के लिए कभी-कभी helpful
- ध्यान रखें: यह Puppy food का replacement नहीं, बल्कि supporting diet है।
Raw / Freeze-Dried Food
- Nutrition rich हो सकता है
- Hygiene और portion control ज़रूरी है उसका ध्यान रखें
- Beginners को बिना vet guidance avoid करना चाहिए।
Puppy को क्या खिलाएँ? (Safe Food List)
- High quality Puppy food
- Boiled chicken या fish
- (plain) Boiled rice (limited quantity)
- Boiled egg (कभी-कभी, vet advice के बाद)
- Soft vegetables (pumpkin, carrot – mash करके)
- Fresh clean water (हमेशा available होना चाहिए)
Puppy को क्या नहीं खिलाना चाहिए?
- Roti (daily देने से digestion slow हो सकता है)
- Doodh (loose motion का बड़ा कारण)
- Biscuit / Parle-G
- नमकीन और मसालेदार खाना Chocolate, onion, garlic
- Fried और oily food
याद रखें: Puppy का पेट experiment lab नहीं है।
Age Wise Feeding Schedule
Puppy Feeding Schedule क्यों ज़रूरी होता है?
Regular feeding schedule से:
- Picky eating कम होती है
- Potty training आसान होती है
- Digestion बेहतर रहता है
puppy को दिन में कितनी बार खिलाएं:
- 6–12 weeks: 4 meals/day
- 3–6 months: 3 meals/day
- 6–12 months: 2 meals/day
Schedule ऐसा रखें जो आपकी daily routine में follow हो सके।
Sample Daily Feeding Routine (Example):
- सुबह 7:00 – Breakfast
- सुबह 7:30 – Short walk / playtime
- दोपहर 12:00 – Lunch
- दोपहर 12:30 – Walk / activity
- शाम 5:30 – Dinner
- शाम 6:00 – Walk / playtime
Puppy को कितना खाना देना चाहिए?
यह सवाल लगभग हर new pet parent के मन में आता है —
“Puppy को कितना खिलाना सही रहेगा?”
इसका कोई एक fixed answer नहीं होता, क्योंकि हर Puppy अलग होता है।
Puppy को कितना food चाहिए, यह कई factors पर depend करता है।
Puppy को कितना खिलाना है – किन बातों पर depend करता है?
1. Puppy food का type. अलग-अलग food में calories और nutrition अलग होता है, इसलिए quantity भी अलग हो सकती है।
- Dry Puppy food
- Wet Puppy food
- Home-style food
2. Puppy की उम्र
- Younger Puppy को ज्यादा frequent meals चाहिए
- जैसे-जैसे Puppy बड़ा होता है, उसे कम meals और controlled quantity की जरूरत होती है
3. Puppy का वजन
- कम वजन के Puppy → कम मात्रा
- ज्यादा वजन या fast-growing Puppy → थोड़ी ज्यादा मात्रा
इसलिए वजन के हिसाब से feeding chart follow करना ज़रूरी होता है।
4. Body Condition (Puppy healthy दिख रहा है या नहीं)
- अगर Puppy बहुत दुबला लग रहा है → quantity adjust करनी पड़ सकती है
- अगर Puppy जरूरत से ज़्यादा मोटा हो रहा है → overfeeding हो रही है
- Ribs हल्की-सी feel होनी चाहिए, लेकिन दिखनी नहीं चाहिए — यही healthy sign है।
5. Activity Level
- ज्यादा active Puppy (ज्यादा खेलता है, दौड़ता है)lazy या कम active Puppy
- Active Puppy को थोड़ी ज्यादा energy चाहिए, इसलिए उसकी diet भी थोड़ी adjust होती है।

Puppy बड़ा होने पर food quantity क्यों बदलती रहती है? बहुत से pet parents यह सोचते हैं कि Puppy बड़ा होगा तो उसे और ज्यादा खाना चाहिए,लेकिन सच्चाई यह है कि: Puppy के छोटे होने पर calorie need ज़्यादा होती है, मगर जैसे-जैसे Puppy grow करता है, उसकी calorie requirement gradually stabilize हो जाती है । इसी वजह से feeding quantity समय के साथ बदलती रहती है।
Puppy Food Packet का Feeding Chart कितना भरोसेमंद होता है? अधिकतर Puppy food packets के पीछे feeding chart दिया होता है, जो: Puppy की age, Puppy के weight के हिसाब से बनाया गया होता है। यह chart starting point के लिए अच्छा होता है,लेकिन हर Puppy के लिए बिल्कुल same apply हो — ऐसा ज़रूरी नहीं।
अगर confusion हो:
- Puppy की body condition देखें
- Puppy का digestion observe करें
- और ज़रूरत पड़े तो vet से confirm करें
FAQs:
Q1. Puppy को क्या खाना सबसे ज़्यादा पसंद आता है?
ज़्यादातर puppies को Puppy food पसंद आता है, क्योंकि इसका स्वाद और texture उनकी age के हिसाब से बनाया जाता है। इसके अलावा boiled chicken और soft food भी कुछ puppies पसंद करते हैं।
Q2. Puppy को रोज़ क्या खिलाना चाहिए?
Puppy को रोज़ाना balanced Puppy food देना सबसे अच्छा रहता है। घर का खाना सिर्फ कभी-कभी supplement के तौर पर दिया जाना चाहिए, रोज़ की diet नहीं बनानी चाहिए।
Q3. क्या Puppy को दूध देना सही होता है?
नहीं, ज़्यादातर puppies cow milk को digest नहीं कर पाते। इससे दस्त या पेट दर्द हो सकता है। ज़रूरत पड़ने पर vet की सलाह से Puppy milk replacer दिया जा सकता है।
Q4. Puppy को human food क्यों नहीं देना चाहिए?
Human food में नमक, मसाले और तेल होते हैं, जो puppy के digestion system के लिए harmful हो सकते हैं। इससे vomiting, diarrhea और long-term health issues हो सकते हैं।
Q5. Puppy के लिए Puppy food ज़रूरी क्यों होता है?
Puppy food में protein, calcium और nutrients सही मात्रा में होते हैं, जो bones, muscles और overall growth के लिए ज़रूरी होते हैं। यही कारण है कि puppy को adult dog food नहीं देना चाहिए।
Q6. Puppy को कितनी उम्र तक Puppy food देना चाहिए?
पर puppy को 10–12 महीने की उम्र तक Puppy food देना चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे adult dog food पर shift किया जा सकता है।
Q7. Puppy अगर खाना कम खाए तो क्या करें?
अगर puppy थोड़ा कम खा रहा है लेकिन active है, तो चिंता की बात नहीं है। लेकिन अगर 24–48 घंटे तक खाना बिल्कुल न खाए, तो तुरंत vet से consult करना चाहिए।
Q8. Puppy को हड्डियाँ देना सुरक्षित है या नहीं?
नहीं, खासकर chicken bones puppy के लिए बहुत dangerous होती हैं। ये गले में फँस सकती हैं या पेट को नुकसान पहुँचा सकती हैं।
Q9. Puppy की diet बदलते समय क्या ध्यान रखें?
Diet कभी भी अचानक change नहीं करनी चाहिए। नया Puppy food पुराने खाने के साथ mix करके 5–7 दिनों में धीरे-धीरे introduce करना चाहिए।
Q10. Puppy की healthy diet का सबसे आसान तरीका क्या है?
Puppy की healthy diet का सबसे आसान और safe तरीका है quality Puppy food, साफ पानी और vet की regular advice follow करना।
2 thoughts on “Puppy को क्या खिलाएं और क्या नहीं? (Complete diet guide)”