Puppy Food vs Home Food – Puppy के लिए कौन-सा बेहतर है? (7 Vet Advice)

January 2, 2026

Puppy Food vs Home Food — जब भी Puppy की सही diet की बात आती है, तो यही सवाल सबसे पहले हर नए pet parent के मन में आता है।कई लोग मानते हैं कि घर का बना खाना ज़्यादा healthy होता है, जबकि कुछ लोग packaged Puppy Food को safer option समझते हैं। लेकिन सच यह है कि Puppy की उम्र, digestion और growth needs को समझे बिना लिया गया कोई भी फैसला उसकी सेहत पर असर डाल सकता है।

अगर आप Puppy की basic diet को detail में समझना चाहते हैं, तो हमारी यह guide पढ़ें — Puppy ko kya khilaye kya nahi? (Complete Diet Guide)।

यहां हम detail में समझेंगे:

  • Puppy Food क्या होता है
  • Home Food Puppy के लिए कितना safe है
  • Puppy Food vs Home Food: Age के हिसाब से कब, क्या दें
  • Puppy Food vs Home Food: Puppy की Diet के लिए सही Choice
  • Puppy Food vs Home Food: Comparison chart
  • Vet क्या सलाह देते हैं
  • Puppy की सही diet क्या होनी चाहिए

ताकि आप अपने Puppy के लिए गलत diet की गलती न करें।

Puppy Food क्या होता है?

Puppy food vs home food image – balanced puppy food diet for healthy growth

Puppy Food खास तौर पर Puppies की growth, bone development और immunity को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इसमें Puppy की daily nutritional जरूरत के अनुसार

  • High quality protein
  • Controlled fat
  • सही मात्रा में calcium & phosphorus
  • Essential vitamins और minerals

पहले से balanced होते हैं। Puppy का पेट बहुत sensitive होता है, इसलिए Puppy Food को इस तरह design किया जाता है कि

  • digestion आसान रहे
  • पेट खराब, गैस
  • या loose motion का risk कम हो

सिर्फ सही food ही नहीं, बल्कि सही timing भी उतनी ही ज़रूरी है, इसलिए जानिए Puppy ko din me kitni baar khilana chahiye।

Puppy Food के फायदे

  • संतुलित पोषण मिलता है
  • हड्डियों और muscles के विकास में मदद
  • Puppy के sensitive पेट के लिए आसान digestion
  • Feeding quantity साफ़ और clear होती है
  • Balanced nutrition मिलता है
  • Healthy growth और weight gain में मदद
  • हड्डियाँ और दाँत मजबूत बनते हैं
  • Digestion problems का risk कम
  • Vet द्वारा recommended diet

Puppy के लिए Home Food क्या होता है?

Puppy food vs home food image – puppy ke liye homemade food jaise boiled rice aur chicken

Home Food का मतलब है घर पर बना सादा खाना, जैसे –उबला हुआ चावल, उबला हुआ chicken, मगर यह खाना बिना नमक, मसाले और तेल के होना चाहिए।

कई pet parents Home Food के साथ दूध भी दे देते हैं, लेकिन पहले यह जानना ज़रूरी है कि Puppy ko doodh pilana safe hai ya nahi

इसी तरह रोज़ रोटी देना भी एक common mistake है, इसलिए यह समझना ज़रूरी है कि Puppy ko roti khilana safe hai ya nahi।

Home Food के फायदे

  • Fresh होता है
  • Ingredients पर control रहता है
  • Puppy को अलग-अलग स्वाद समझ में आता है

Home food की सीमाएं

Home food, puppy को देना तो आसान होता है मगर, यहीं पर ज़्यादातर pet parents गलती कर बैठते हैं जिससे

  • Balanced nutrition maintain करना मुश्किल
  • Calcium और vitamins की कमी हो सकती है
  • रोज़ same nutrition देना practically possible नहीं
  • गलत quantity देने से पेट खराब होने का खतरा

इसी वजह से Home Food को complete diet नहीं माना जाता। Experts के मुताबिक puppy के लिए best homemade food options सीमित होते हैं और उन्हें सिर्फ support food के रूप में देना चाहिए।

Puppy Food vs Home Food: Puppy की Diet के लिए सही Choice

जब Puppy की diet की बात आती है, तो सबसे ज़रूरी सवाल यही होता है कि Puppy Food बेहतर है या Home Food? इसका जवाब सिर्फ taste या convenience पर नहीं, बल्कि Puppy की उम्र, digestion और nutritional जरूरतों पर depend करता है।

Puppy Food को specially Puppies की fast growth को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इसमें protein, fat, calcium, vitamins और minerals एक सही balance में होते हैं,जो Puppy की हड्डियों, muscles और immunity को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

इसी वजह से ज़्यादातर vets Puppy Food को Puppy की primary diet मानते हैं। वहीं दूसरी तरफ़,

Home Food तब सही माना जाता है जब वहसादा, बिना नमक-मसाले और limited मात्रा में दिया जाए।उबला हुआ chicken, चावल या कुछ उबली सब्ज़ियाँ Puppy की diet को support कर सकती हैं, लेकिन ये अकेले Puppy की सारी nutritional जरूरतें पूरी नहीं कर पातीं।

यही कारण है, कि सिर्फ Home Food पर depend करना Puppy की growth के लिए risky हो सकता है,जबकि Puppy Food long-term health के लिए ज़्यादा safe और reliable option माना जाता है।

सही choice यही है कि Puppy Food को base diet रखें,और Home Food को सिर्फ support या variety के तौर पर,वह भी Puppy की उम्र और vet की सलाह के अनुसार शामिल करें।

Puppy Food vs Home Food – Comparison Chart

PointPuppy FoodHome Food
Nutrition BalanceScientifically balanced nutritionअक्सर incomplete रहता है
Protein LevelPuppy की growth के अनुसार सही मात्राकम या ज़्यादा हो सकता है
Calcium & MineralsProper ratio में मौजूदDeficiency का risk
DigestionPuppy-friendly, easy digestionPuppy पर depend करता है
Growth SupportFast और healthy growthLimited support
Bone DevelopmentStrong bones में मदWeak bones का खतरा
Immunity SupportVitamins से immunity मजबूतNutrition gap हो सकता है
Feeding QuantityClear feeding guideअंदाज़े से दी जाती है
Vet RecommendationYes (Primary diet)Support food only

यह chart साफ़ दिखाता है कि Puppy Food vs Home Food में सबसे बड़ा फर्क nutrition balance और growth support का है।Vet advice के अनुसार Puppy Food को base diet और Home Food को सिर्फ support के रूप में देना ज़्यादा safe माना जाता है।

Vet क्या कहते हैं? (puppy food vs home food)

Veterinary experts के अनुसार

2 से 6 महीने की उम्र Puppy के लिए सबसे critical होती है। इस समय Puppy का शरीर तेज़ी से grow करता है, हड्डियाँ develop होती हैं, immunity बनती है।

अगर इस phase में सही nutrition न मिले,तो future में ये problems हो सकती हैं:

  • Weak bones
  • Digestion issues
  • Low immunity
  • Slow growth

इसलिए ज़्यादातर vets Puppy Food को primary diet रखने की सलाह देते हैं।

Vet experts के अनुसार puppy के लिए balanced nutrition बहुत ज़रूरी होता है, जैसा कि American Kennel Club की puppy feeding guidelines में बताया गया है।

उम्र के हिसाब से puppy के लिए, puppy food vs home food कौनसा बेहतर है?

Puppy Food vs Home Food का सही comparison ज़रूरी है, क्योंकि Puppy की growth और digestion पूरी तरह उसकी diet पर depend करती है।नीचे दिए गए points से आप आसानी से समझ पाएँगे कि Puppy के लिए कौन-सा option ज़्यादा safe और better है

उम्र के हिसाब से Puppy के लिए सही diet

2–4 महीने

  • Puppy Food देना चाहिए
  • Home Food को avoid करना चाहिए

4–6 महीने

  • Puppy Food main diet की तरह देना चाहिए
  • Homemade food बहुत कम मात्रा में देना चाहिए

6 महीने से ऊपर

  • Puppy Food + selected Home Food दोनों दे सकते हैं (Vet guidance ज़रूरी है)

क्या Puppy Food और Home Food mix कर सकते हैं?

हाँ, puppy food को home food के साथ mix कर सकते है, लेकिन सही तरीके से :

  • Puppy Food base में रखें
  • Home Food सिर्फ 20–30% तक ही रखें
  • Sudden diet change बिल्कुल न करें
  • New food को धीरे-धीरे ही देना शुरु करें

गलत mixing से, loose motion, vomiting, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती है।

Puppy Food कितने समय तक देना चाहिए?

  • कम से कम 12 महीने तक, Puppy Food दे सकते हैं
  • Large breed Puppies में यह time और बढ़ सकता है
  • Adult dog food बहुत जल्दी शुरू करना भी एक common mistake है।

Pet Parents की आम गलतियाँ

  • Puppy को रोज़ घर का खाना देना
  • दूध और रोटी खिलाना
  • Overfeeding(ज्यादा खाना देना)
  • Feeding timing fix न करना
  • Puppy की age ignore करना

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या Home Food Puppy के लिए पूरी तरह unsafe है?

नहीं, लेकिन यह complete diet नहीं है।

Q2. Puppy Food expensive होता है क्या?

Long-term में यह vet bills से सस्ता पड़ता है।

Q3. Puppy Food न खाने पर क्या करें?

Soaking method और gradual transition अपनाएँ।

Q4. क्या दूध के साथ Home Food देना सही है?

नहीं, दूध Puppy के digestion को नुकसान पहुँचा सकता है।

Conclusion

अगर आप अपने Puppy को healthy, active और strong बनाना चाहते हैं,तो Puppy Food सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है।Home Food को सिर्फ support के तौर पर इस्तेमाल करें, पूरा replacement कभी न बनाएं। Puppy की सही diet आज तय होगी, तभी उसका future healthy रहेगा।

Puppy की सही देखभाल की शुरुआत सही जानकारी से होती है। अक्सर इंटरनेट की गलत जानकारी पप्पी की हेल्थ , ग्रोथ और उसकी आयु को कम कर देती है। यहां हम कोशिश करते हैं कि, सही और सिर्फ जरूरी जानकारी आप तक पहुंचा सके।

📧 Contact: petcarehindi7@gmail.com

Leave a Comment