जब में पहली बार पप्पी घर लाया था तब उसकी उम्र लगभग 2-3 महीने होगी, तब में मुझे नहीं मालूम था कि क्या पप्पी को रोटी दे सकते है?, मगर जानकारी के अभाव में मैने उसे रोटी देना शुरू तो कर दिया मगर उसकी ग्रोथ रुक सी गई थी तब मुझे समझ नहीं आ रहा था आखिर गलती क्या हो रही है? रोटी देना तो जैसे सामान्य सा है इस पर तो कभी हमने ध्यान भी नहीं दिया और इंटरनेट पर इतनी जानकारी मौजूद होने के बाद भी मुझे कोई भी सही हल नहीं मिला, अब मुझे खुद ही अपने पप्पी के लिए कुछ करना था जिससे उसकी ग्रोथ अच्छी हो,और वह हेल्थी रहे। आगे हमने “पप्पी को रोटी देने से लेकर क्या देना ज्यादा अच्छा रहेगा?” तक पूरी जानकारी दी है जो आपके पप्पी के लिए भी जरूर काम करेगी
Puppy को रोटी खिलाना सही है या नहीं ?

इसका सीधा और ईमानदार जवाब यही है —
हर puppy के लिए रोटी safe नहीं होती, और बिना समझे रोज़ रोटी देना कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है। अक्सर हम सोच लेते हैं कि अगर खाना घर का है, तो पप्पी के लिए भी safe ही होगा। लेकिन puppy का शरीर और खासकर उसका पाचन (digestion system), इंसानों से बिल्कुल अलग होता है।
Puppy को रोटी खिलाते समय की जाने वाली सबसे बड़ी गलतियाँ :
मैं पप्पी को रोज रोटी दे देता था, कभी दूध के साथ, तो कभी सख्त रोटी या फिर रात की बची हुई रोटी दूध में भिगो कर, जो कि गलत था। आप कोशिश करे कि पप्पी को हमेशा ताज़ी रोटी वो भी छोटे – छोटे टुकड़े करके ही दें, और कोशिश करें कि रोज की आदत न बनाएं।
पप्पी का मुख्य खाना, रोटी को न बनने दें। इससे आगे चलकर उसके पेट और पूरी ग्रोथ/स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
पप्पी को रोटी क्यों नहीं खिलनी चाहिए- 4 बड़े नुकसान

जैसा कि मैं पहले भी बता चुका हूं कि हम रोटी को बहुत सामान्य मानते है और यही सोच से पप्पी को रोटी देते है कि इससे क्या ही नुकसान होगा। लेकिन असलियत कुछ और ही है –
1. पाचन की समस्या (Digestion Problem)
पप्पी का पेट गेहूं को ठीक से पचा नहीं पाता तो कभी सोचा है रोटी को कैसे पचायेगा ?
रोटी खाने के बाद अक्सर पप्पी का पेट फूलना, गैस, दस्त (loose motion), कब्ज जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।
2. कब्ज की समस्या (Constipation)
रोटी सुखी होती है। अगर पप्पी पानी कम पीता है, तो रोटी पेट में सख्त हो जाती है, जिससे potty करने में दर्द, बेचैनी, potty ना करना जैसी समस्याओं का खतरा रहता है ।
3. न्यूट्रीशन की कमी
रोटी पप्पी का पेट तो भर देती है, लेकिन उसकी ग्रोथ और स्वास्थ्य के लिए जरूरी protein, vitamins, minerals पूरी मात्रा में नहीं मिलते। जिससे ग्रोथ, वजन और immunity पर असर पड़ता है।
4. खाने की गलत आदत
अगर पप्पी को बचपन से रोटी की आदत डाल दी जाए, तो वह पप्पी फूड को टालने (avoid) लगता है फिर संतुलित फूड (balanced diet) नहीं लेता और आपको यही लगता कि ” पप्पी खाना नहीं खा रहा” जबकि असली वजह उसकी गलत आदत बन चुकी है ।
पप्पी के पाचन में समस्या क्यों आती है?
पप्पी का पाचन तंत्र (digestion system) शुरू के महीनों में काफी sensitive होता है, खासकर 2–4 महीने की उम्र में। इस उम्र में:
- Digestive enzymes पूरी तरह विकसित नहीं होते इसलिए,
- भारी खाना आसानी से पच नहीं पाता
- फिर गेहूं (wheat) जैसी चीज़ें पचाना बहुत मुश्किल हो सकता है।
इसी वजह से कई puppies को रोटी खाने के बाद में – गैस, पेट दर्द, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर पप्पी का वजन नहीं बढ़ रहा या पाचन (digestion) से जुड़ी समस्या दिख रही है, तो ये पढ़ें – Puppy का वजन कम है – क्या करें?
पप्पी को रोटी कब खिलायी जा सकती है ?
अब हम ये तो जान गए कि रोटी देना इतना भी सही नहीं है जितना हम अभी तक समझते थे, लेकिन कुछ स्थितियों में थोड़ी कम मात्रा में रोटी को देना नुकसान नहीं करता –
1. जब पप्पी की उम्र सही हो
- पप्पी की उम्र लगभग 4–5 महीने या उससे ज्यादा हो,
- पाचन की समस्या न हो,
- पप्पी एक्टिव या खेलता – कूदता रहता हो
अगर ये 3 शर्तें आपके पप्पी में उपलब्ध हों तो थोड़ी सी रोटी दी जा सकती है मगर 2-3 महीने या उससे भी छोटे पप्पी को रोटी न ही दे तो बेहतर होगा।
2. रोटी नरम और ताज़ी हो
- हमेशा नरम और और ताज़ी रोटी देने की कोशिश करें,
- सूखी या पुरानी रोटी न दें
- रोटी को पानी, दाल, या दूध में भिगोकर देना ज्यादा बेहतर है।
3. रोटी की मात्रा कम हो
- मुख्य खाना (main food) की तरह रोटी को न दें,
- अगर रोटी देनी भी है तो सिर्फ कभी-कभी और छोटे टुकड़ों के रूप में
- रोज़ रोटी देना सही नहीं होगा।
4. अगर संतुलित खाना हो (balanced diet)
- अगर Puppy food दे रहे हैं तो साथ में थोड़ा रोटी दे सकते हैं,
- homemade diet (नीचे दी गई है ) के अनुसार पप्पी को खाना खिलाने की कोशिश करें, जिसमें रोटी भी खिलाई जा सकती है,
- रोटी सिर्फ कभी-कभी के तौर पर दी जा रही हो।
हमने ये तो समझ लिया कि रोटी किन स्थितियों में दे सकते हैं, लेकिन सही खाने के साथ-साथ पप्पी को कब और कितनी बार खिलाना है, यह जानना भी ज़रूरी है — इसके लिए यह feeding schedule guide मददगार रहेगा – Puppy Feeding Schedule: Puppy को कब और कितनी बार खिलाएँ?
अगर रोटी नहीं खिलानी तो पप्पी को क्या खिलाएँ – बेहतर विकल्प

पप्पी का शरीर तेजी से बढ़ता है , खासकर शुरुआती महीनों में। इस उम्र में उसको चाहिए कि उसके स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक आहार (nutrients) उसी मिल सकें। नीचे हम बात करेंगे कि घर पर ही उसको जरूरी nutrients कैसे मिल सकते है।
घर का खाना (Homemade Diet)
हमारे घरों में भी कुछ ऐसा खाना हमेशा होता है जो पप्पी को दिया जा सकता है मगर उसके लिए हमें पता होना चाहिए कि कौनसा खाना, कैसे देना है –
- उबला चावल: कम मात्रा में दे,
- उबली सब्ज़ियाँ: दे सकते है लेकिन कम मात्रा मे ही देना सही रहेगा,
- उबला अंडा: कभी-कभी छोटे टुकड़े करके ही दें,
- दही: कम मात्रा में और पानी में घोल कर दें तो ज्यादा अच्छा है, (दही देना एक अच्छा विकल्प है)
- मसालेदार, oily, नमक वाला खाना: बिल्कुल न दें।
Puppy food (सर्वोत्तम विकल्प) + संतुलित पोषण = आसानी से पचने योग्य
Supplements :
Calcium, Minerals, Multivitamin, Protein ( बिना vet expert advice के न दें)
पप्पी के खाने के लिए बेहतर विकल्प चार्ट (Age-wise & Home Friendly)
| पप्पी की उम्र | क्या खिलाएं | कितनी बार |
| 2–3 महीने | Puppy starter food + दूध (पानी मिलाएं) | 3–4 बार |
| 3–4 महीने | Puppy food + उबला अंडा(पिला भाग) | 3 बार |
| 4–6 महीने | Puppy food + उबले चावल/दलिया | 2–3 बार |
| 6+ महीने | Dog food + चावल + सब्जी | 2 बार |
ऊपर दी गई table के अनुसार पप्पी को खाना देने से उसकी ग्रोथ, पाचन, और पूरी सेहत को बेहतर करने में सहायता करेगी।
पप्पी की ग्रोथ सही सही हो रही है या नहीं, यह समझने के लिए age-wise weight chart देखें – Puppy Weight Chart Age Wise (सही वजन, ग्रोथ और Nutrition)
रोटी पप्पी की ज़रूरी पोषण ज़रूरतें पूरी नहीं कर पाती, इसलिए सही और संतुलित खाना बहुत ज़रूरी होता है। American Kennel Club (AKC) भी मानता है कि balanced खाना पप्पी को स्वस्थ, मज़बूत और खुशहाल बनाता है।
FAQs- पप्पी को रोटी देने को लेकर आपके सवाल
Q. क्या पप्पी को रोज़ रोटी देना सही है?
नहीं, रोज़ रोटी खिलाना सही नहीं माना जाता। रोज़ रोटी देने से पप्पी के पेट में पाचन में समस्या (digestion problem), कब्ज और nutrition की कमी हो सकती है
Q. क्या vets पप्पी को रोटी देने की सलाह देते हैं ?
ज़्यादातर vets यही सलाह देते हैं कि: पप्पी के शुरूआती दिनों में रोटी देना avoid करना चाहिए। अगर दी भी जाए, तो बहुत कम मात्रा में।
Q. कितने महीने के पप्पी को रोटी दी जा सकती है?
आमतौर पर 4–5 महीने से बड़े पप्पी को ही, वो भी बहुत कम मात्रा में, नरम रोटी दी जा सकती है। 2–3 महीने के पप्पी को रोटी पूरी तरह avoid करनी चाहिए, क्योंकि इस उम्र में पेट बहुत sensitive होता है।
Q. क्या दूध के साथ रोटी पप्पी को देनी चाहिए?
बहुत कम मात्रा में दे सकते हैं। दूध के साथ ज्यादा रोटी देना पप्पी के पेट के लिए भारी हो सकता है। इससे गैस, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर छोटे पप्पी में।
Q. पप्पी के लिए रोटी बेहतर है या Puppy food?
पप्पी फूड ज़्यादा बेहतर और safe होता है, क्योंकि: उसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स संतुलित मात्रा में होते हैं, और पाचन के हिसाब से बनाया जाता है ग्रोथ और immunity को बेहतर बनता है जबकि रोटी सिर्फ पेट भरती है, nutrition नहीं देती।
Q. अगर पप्पी, Puppy food नहीं खाता हो तो क्या करें?
अक्सर ऐसा तब होता है जब पप्पी को: रोटी या घर के भारी खाने की आदत लग जाती है ऐसे में धीरे-धीरे या कम मात्रा में पप्पी फूड देना शुरू करें, अचानक पूरा खाना न बदलें, ज़रूरत पड़े तो vet advice लें।
निष्कर्ष – पप्पी को रोटी दे या नहीं ?
सभी पप्पी के लिए रोटी सही नहीं होती, खासकर जब वह 2 से 4 महीने का हो। इस उम्र में उसका पेट बहुत नाज़ुक होता है और भारी चीज़ें उसे आसानी से नुकसान पहुँचा सकती हैं।
अगर पप्पी 4–5 महीने से बड़ा हो जाए, तब भी रोटी को – बहुत कम मात्रा में , बिना नमक और मसाले, सिर्फ कभी-कभी दी जानी चाहिए । पप्पी के अच्छे बढ़ने, ताकत और सेहत के लिए सही puppy food या हल्का घर का खाना ज़्यादा बेहतर रहता है। रोटी सिर्फ पेट भरती है, लेकिन शरीर को ज़रूरी ताकत नहीं देती।
सलाह: पप्पी को experiment नहीं बल्कि सही देखभाल चाहिए। आज सही फैसला लेंगे, तो आपका पप्पी आगे हेल्थी और खुश रहेगा।
3 thoughts on “पप्पी को रोटी खिलाना सही है, क्या नुकसान होगा? 7 बेहतर विकल्प”