नया पप्पी घर आते ही अगर हाथ, पैर या कपड़े काटने लगे तो ज़्यादातर लोग घबरा जाते हैं और सोचते हैं कि कहीं ये गुस्से की आदत तो नहीं बन रही या puppy agressive तो नहीं हो रहा, या फिर अब Puppy ज्यादा काटता है क्या करें? – जबकि ज्यादातर मामलों में यह सामान्य (normal stage) होता है, जो खेलने, दाँत निकलने और चीज़ें समझने की वजह से होता है। अच्छी बात ये है कि अगर इसी समय सही तरीका अपनाया जाए, तो ये आदत धीरे-धीरे कम की जा सकती है — लेकिन शुरुआत में की गई एक छोटी सी गलती पप्पी को और ज़्यादा काटने की आदत डाल सकती है,
Puppy ज़्यादा क्यों काटता है?
- Puppy का ज़्यादा काटना ज़्यादातर किसी गुस्से या बदतमीज़ी की वजह से नहीं होता। असल में पप्पी अपने मुँह से चीज़ों को समझता है, जैसे इंसान हाथों से करता है। इस उम्र में उसके नए दाँत निकल रहे होते हैं, खेलने की energy ज़्यादा होती है और उसे ये भी नहीं पता होता कि कितना ज़ोर से काटना ठीक है।
- कई बार पप्पी खेलते-खेलते काटता है, क्योंकि उसे लगता है कि सामने वाला भी उसी खेल का हिस्सा है। वहीं कुछ puppies तब ज़्यादा काटते हैं जब वे बहुत थके हुए होते हैं या उनकी नींद पूरी नहीं होती। ऐसे में काटना उनके लिए चिड़चिड़ापन निकालने का तरीका बन जाता है।
ज़्यादातर मामलों में पप्पी का काटना, सामान्य ही होता है, लेकिन अगर इस समय सही तरीका न अपनाया जाए, तो यही आदत आगे चलकर यह समस्या बन सकती है।
दाँत निकलने की वजह से (Teething phase)
2 से 5 महीने की उम्र में puppy के नए दाँत निकलते हैं। इस दौरान उसके मसूड़ों में हल्की जलन और दर्द होता है, जिससे राहत पाने के लिए वह हाथ, कपड़े या आसपास की चीज़ें चबाने लगता है। यही वजह है कि इस उम्र में chewing और biting अचानक बढ़ जाती है।
चीज़ें समझने का तरीका (मुँह से पहचानना)
छोटा puppy नई चीज़ों को सूँघने के साथ-साथ मुँह में लेकर भी समझने की कोशिश करता है। जैसे बच्चा हर चीज़ हाथ में उठाता है, वैसे ही पप्पी भी हर चीज़ मुँह से पहचानता है।
अकेलापन या ज़्यादा excitement
कुछ puppies तब ज़्यादा काटते हैं जब वे बहुत excited होते हैं या लंबे समय तक अकेले रह जाते हैं। ध्यान पाने के लिए भी वे काटने जैसी हरकत करने लगते हैं।
ज़्यादा थकान या नींद पूरी न होना
जब पप्पी बहुत ज़्यादा खेल लेता है या उसकी नींद पूरी नहीं होती, तो वह चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसे में काटना उसकी frustration दिखाने का तरीका बन सकता है।
खेल-खेल में काटना (Play biting)
Puppy जब खेलता है तो उसे नहीं पता होता कि कितना ज़ोर लगाना ठीक है। वह खेल को मज़ेदार समझकर हाथ या पैर पर मुँह मार लेता है। यह आक्रामकता नहीं, बल्कि खेलने का तरीका होता है।
Puppy ज़्यादा काटता है तो तुरंत क्या करें?

जब अचानक हाथ या पैर काटे, तो सबसे ज़रूरी है शांत रहना। गुस्सा करना, चिल्लाना या हाथ ज़ोर से खींच लेना यह सब पप्पी को और ज़्यादा excite कर सकता है।
खेल तुरंत रोक दें
जैसे ही पप्पी काटे, उसी पल खेल बंद कर दें। हाथ पीछे कर लें और कुछ सेकंड के लिए पप्पी को नजरंदाज (ignore) करें। इससे वह समझता है कि काटने से मज़ा खत्म हो जाता है।
हाथ धीरे से हटाएँ, झटका न दें
हाथ ज़ोर से खींचने पर पप्पी इसे खेल समझ लेता है और और ज़ोर से काट सकता है। इसलिए हाथ को धीरे से हटाएँ और शांत (calm) रहें।
उसका ध्यान सही चीज़ की तरफ़ मोड़ें
अगर puppy हाथ काटे, तो तुरंत उसके सामने कोई चबाने वाला खिलौना (safe chew toy) रख दें। इससे उसे समझ आता है कि हाथ नहीं, खिलौना चबाना है।
थोड़ी देर के लिए ignore करें
अगर पप्पी बार-बार काट रहा है, तो 30–40 सेकंड के लिए उससे बात न करें और न ही खेलें। कई बार थोड़ी देर का नजरंदाज (ignore) करना, डाँटने से ज़्यादा असरदार होता है।
शांत आवाज़ में “नहीं” कहें
तेज़ आवाज़ में चिल्लाने की जगह, शांत और सामान्य आवाज़ में “नहीं” कहना बेहतर होता है। इससे पप्पी डरता नहीं, लेकिन संकेत समझने लगता है।
कई बार puppy भूख या थकान की वजह से भी ज़्यादा काटता है। अगर रोज़ खाने और सोने का समय सही हो, तो biting काफी कम हो जाती है। इसके लिए Puppy Feeding Schedule (age-wise) यहाँ देखें।
किस उम्र में puppy सबसे ज़्यादा काटता है?
ज़्यादातर puppies 2 से 5 महीने की उम्र में सबसे ज़्यादा काटते हैं। यह वही समय होता है जब उनके नए दाँत निकल रहे होते हैं और वे खेल-खेल में अपनी ताक़त को समझ रहे होते हैं।
- 2–3 महीने की उम्र में puppy चीज़ों को मुँह में लेकर पहचानने लगता है।
- 3–4 महीने के बीच काटना थोड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि दाँत निकलने से मसूड़ों में परेशानी होती है।
- 4–5 महीने की उम्र में भी chewing जारी रह सकती है, लेकिन इस समय धीरे-धीरे सीखने लगता है कि कितना ज़ोर लगाना सही है।
- 7+ महीने अगर तब भी काट रहा है तो training issue हो सकते हैं।
अच्छी बात यह है कि अगर इस उम्र में सही तरीका अपनाया जाए, तो 5–6 महीने तक आते-आते काटने की आदत काफी हद तक कम हो जाती है। लेकिन अगर puppy को इसी समय गलत आदत पड़ जाए, तो आगे चलकर उसे बदलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
Puppy को काटने से कैसे रोकें? (Daily practice)

Puppy का काटना एक दिन में बंद नहीं होता। इसके लिए रोज़ की कुछ छोटी-छोटी आदतें बहुत काम आती हैं। अगर आप इन्हें लगातार अपनाएँ, तो वह धीरे-धीरे समझने लगता है कि क्या सही है और क्या नहीं।
- रोज़ 5–10 मिनट chew toy play कराएं।
- खेलने के बाद आराम (नींद) जरूरी है।
- ज्यादा excitement के समय उसे थोड़ा रोकें या शांत करें।
खेलने का सही तरीका अपनाएँ
Puppy के साथ खेलते समय हाथ को खिलौने की तरह इस्तेमाल न करें। हाथ से wrestling या ज़्यादा उछाल-कूद वाला खेल उसे काटने के लिए प्रोत्साहित (encourage) करता है। हमेशा खिलौने की मदद से ही खेलें।
सोने और आराम का सही समय दें
थका हुआ puppy ज़्यादा चिड़चिड़ा होता है और ज़्यादा काटता है। दिन में खेलने के बाद उसे आराम और नींद का पूरा मौका दें। कई बार काटना थकान का संकेत होता है, शरारत का नहीं।
रोज़ का एक जैसा समय रखें
खाने, खेलने और सोने का समय अगर रोज़ बदलता रहेगा, तो पप्पी को समझ नहीं आएगा कि क्या कब करना है। जब रोज़ एक जैसा समय रहता है, तो वह ज़्यादा शांत रहता है और काटने की आदत भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
अच्छे व्यवहार पर ध्यान दें
जब पप्पी बिना काटे खेलता है या चबाने वाले खिलौनों (chew toys) का इस्तेमाल करता है, तो उसकी तारीफ करें। इससे उसे समझ आता है कि कौन-सा व्यवहार सही है।
हर दिन एक जैसा तरीका अपनाना (consistency)
आज रोकना और कल छोड़ देना puppy को उलझन में डाल देता है। जब घर के सभी लोग एक ही तरह से समझाते हैं, तो वह जल्दी सीख लेता है कि क्या सही है और क्या गलत।
ज़्यादातर puppies खेल या दाँत निकलने की वजह से काटते हैं, लेकिन कुछ cases में ज़्यादा काटना चिंता की बात भी हो सकता है। Experts बताते हैं कि किस हालत में biting normal होती है और कब मदद लेना ज़रूरी होता है। Puppy biting कब normal है और कब नहीं
बच्चों के साथ puppy काटे तो क्या करें?
जब घर में बच्चे हों और पप्पी काटने लगे, तो सबसे पहले घबराना नहीं चाहिए। ज़्यादातर मामलों में पप्पी, बच्चे को खिलौना समझकर या खेल में काट लेता है, गुस्से में नहीं।
बच्चों को सही तरीका समझाएँ
बच्चों को बताएं कि puppy के सामने हाथ हिलाना, चिल्लाना या दौड़ना नहीं है। इससे वह और ज़्यादा excite हो जाता है और काट सकता है।
बच्चे और पप्पी को अकेला न छोड़ें
छोटे बच्चों के साथ पप्पी को बिना देखरेख के अकेला न छोड़ें। कोई बड़ा हमेशा पास रहे, ताकि ज़रूरत पड़ने पर उसे को रोक सके।
काटे तो खेल तुरंत बंद कर दें
अगर पप्पी बच्चे को काटे, तो उसी समय खेल बंद कर दें। न बच्चे को डाँटें और न puppy को मारें। कुछ सेकंड का break लें, उसे समझने के लिए इतना समय काफी होता है।
बच्चों को डराने न दें
अगर बच्चा डर जाएगा या रोएगा, तो पप्पी उसे खेल समझ सकता है। बच्चे को शांत रखें और धीरे से पप्पी से दूरी बना लें।
धीरे-धीरे आदत सुधरती है
बच्चों के साथ पप्पी का काटना भी एक phase होता है। सही देखरेख और धैर्य से यह आदत समय के साथ कम हो जाती है।
किन चीज़ों को उससे दूर रखें जिससे काटने की आदत बदले?

कुछ चीज़ें पप्पी के लिए खतरनाक हो सकती हैं। अगर शुरुआत में ही इनसे दूर रखा जाए, तो चोट और गलत आदतें दोनों से बचा जा सकता है और उसे धीरे-धीरे सही दिशा में मोड़ा जा सकता है।
बिजली के तार और चार्जर
तार चबाना पप्पी के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। घर में खुले तार हों तो उन्हें ऊपर रखें या ढककर रखें।
फर्नीचर के कोने
टेबल, कुर्सी या पलंग के लकड़ी वाले किनारे पप्पी को चोट पहुँचा सकते हैं। ऐसे समय उसको अकेला न छोड़ें।
कठोर या नुकीली चीज़ें
पत्थर, हड्डी के टुकड़े या बहुत सख़्त चीज़ें चबाने से दाँत टूट सकते हैं। उसे सिर्फ़ चबाने वाले खिलौने (safe chew toys) ही दें।
बच्चों के छोटे खिलौने
छोटे खिलौने उसके गले में फँस सकते हैं। बच्चों और पप्पी के खिलौने अलग-अलग रखें।
कौनसी गलतियाँ बिल्कुल न करें

पप्पी के काटने की आदत से परेशान होकर कई लोग ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं, जो इस आदत को कम करने की बजाय और बढ़ा देती हैं।
मारना या ज़ोर से चिल्लाना
बार-बार मारने या उस पर चिल्लाने से वह डर सकता है, लेकिन समझता नहीं है। डर की वजह से काटना और बढ़ सकता है।
मुँह में हाथ डालकर रोकना
काटते समय पप्पी के मुँह में हाथ डालना खतरनाक हो सकता है। इससे उसे चोट भी लग सकती है और वह और ज़ोर से काट सकता है।
हर बार पप्पी को बंद कर देना
बार-बार कमरे में बंद करना उसे और बेचैन कर देता है। इससे उसका व्यवहार और बिगड़ सकता है।
कभी डाँटना, कभी ignore करना
आज रोकना और कल छोड़ देना उसे उलझन में डाल देता है। उसे समझ नहीं आता कि सही क्या है।
हाथ को खिलौने की तरह इस्तेमाल करना
हाथ से खेलना पप्पी को सिखा देता है कि हाथ काटना ठीक है। हमेशा खिलौने की मदद से ही खेलें।
Puppy को बहुत देर तक अकेला छोड़ देना
लंबे समय तक अकेले रहने पर पप्पी चिड़चिड़ा हो जाता है और काटने की आदत बढ़ सकती है।
बहुत से नए pet owners बिना जाने ऐसी गलतियाँ कर देते हैं, जिससे puppy और ज़्यादा काटने लगता है। ऐसी गलतियों से बचने के लिए यह guide ज़रूर पढ़ें — Puppy को क्या खिलाएँ और क्या नहीं।
कब चिंता करनी चाहिए और vet से बात करें?
अक्सर puppy का काटना सामान्य होता है कुछ की नस्लें में ही काटने की प्रवृत्ति होती है मगर समय के साथ कम भी हो जाता है। लेकिन कुछ हालात ऐसे होते हैं, जहाँ सिर्फ़ इंतज़ार करना सही नहीं होता।
- अगर puppy बहुत ज़ोर से काटने लगे, बार-बार खून निकाल दे, या काटते समय गुस्से में गुर्राए, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसी तरह अगर 5–6 महीने की उम्र के बाद भी काटने की आदत में कोई सुधार न दिखे, तो expert की सलाह ज़रूरी हो जाती है।
- अगर उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आ जाए — जैसे पहले शांत था और अब अचानक बहुत आक्रामक हो गया — तो भी vet से बात करना सही रहता है। समय पर सलाह लेने से समस्या बढ़ने से पहले ही संभाली जा सकती है।
अगर पप्पी गुर्राने (growling) के साथ ज़ोर से काटे, खून निकले या बार-बार गुस्सा दिखाए, तो expert की सलाह ज़रूरी हो जाती है।
अगर puppy का वजन ठीक से नहीं बढ़ रहा, तो वह चिड़चिड़ा और ज़्यादा काटने वाला हो सकता है। यह जानने के लिए कि आपके puppy का वजन उम्र के हिसाब से सही है या नहीं, Puppy weight और growth guide यहाँ देखें।
Puppy का काटना ज़्यादातर एक सीखने का दौर होता है। सही तरीके और धैर्य के साथ ज़्यादातर puppies इस आदत से बाहर आ जाते हैं, ऐसा animal behaviour experts भी मानते हैं।
FAQs- puppy के काटने पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Puppy काटना कब बंद करता है?
अक्सर पप्पी 5–6 महीने की उम्र तक काटना कम कर देता है, अगर उसे सही तरीके से समझाया जाए और सही चीज़ें चबाने को दी जाएँ।
क्या पप्पी का काटना normal होता है?
हाँ, ज़्यादातर मामलों में पप्पी का काटना नॉर्मल होता है, खासकर दाँत निकलने और खेलने के समय।
क्या पप्पी को काटने पर मारना सही है?
नहीं, मारने से वह डर सकता है और उसकी आदत और बिगड़ सकती है। शांत तरीके से समझाना ज़्यादा सही होता है।
क्या पप्पी ज़्यादा काटे तो उसे ignore करना चाहिए?
कुछ सेकंड के लिए ignore करना सही होता है, लेकिन लंबे समय तक नज़रअंदाज़ करना ठीक नहीं है।
Puppy हाथ काटे तो तुरंत क्या करें?
हाथ धीरे से पीछे करें, खेल रोक दें और पप्पी का ध्यान chew toy की तरफ़ ले जाएँ।
निष्कर्ष – puppy के काटने पर अंतिम विचार
Puppy का काटना ज़्यादातर एक normal phase होता है, न कि कोई बुरी आदत। सही उम्र में सही तरीका अपनाया जाए, तो यह आदत अपने-आप कम होने लगती है। गुस्सा करने या मारने की जगह, शांति से समझाना, सही चीज़ें चबाने को देना और रोज़ एक जैसा तरीका अपनाना ज़्यादा असरदार होता है। थोड़ा धैर्य और समझ के साथ आपका पप्पी धीरे-धीरे सीख जाएगा कि क्या सही है और क्या नहीं।